10 जून 2019 - 05:01
जर्मनी ने ईरान-अमरीका तनाव में योरोपीय देशों से मध्यस्थता की अपील की

जर्मन विदेश मंत्री ने ईरान-अमरीका के बीच बढ़ते तनाव के बीच योरोपीय देशों से मध्यस्थता की अपील की है।

(ABNA24.com) जर्मन विदेश मंत्री ने ईरान-अमरीका के बीच बढ़ते तनाव के बीच योरोपीय देशों से मध्यस्थता की अपील की है।

हेको मास ने ईरान-अमरीका के बीच तनाव को चरम पर बताते हुए योरोपीय शक्तियों से अपील की कि वह हालात को सामान्य बनाने के लिए आगे आएं।

हेको मास ने शनिवार को इराक़ की राजधानी बग़दाद पहुंचने पर कहाः " ग़लत आंकलन, नासमझी और भड़काउ क़दम का ख़तरा है जो अत्याधिक तनावपूर्ण इस क्षेत्र को अभूतपूर्व अंजाम की ओर ले जाएगा।"

जर्मन विदेश मंत्री ने कहा कि हम सिर्फ़ बातचीत की अपेक्षा नहीं कर सकते बल्कि हमें आगे आना होगा जहां तनाव पर क़ाबू पाना मुमकिन लग रहा है।



/129